द सीजी न्यूज
भिलाई। चित्रकार व शिक्षिका डॉ. शशि प्रिया को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 17 वें दीक्षांत समारोह में चित्रकला (ललित कला) में डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा और कुलपति डॉ. लवली शर्मा की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया। एएएफटी रायपुर के दृश्य कला विभाग की संकाय सदस्य डॉ. शशि प्रिया ललित कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके पिता रिखी क्षत्रिय प्रसिद्ध लोक कला संग्राहक हैं। उन्हें पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के इतिहास और उपयोग का गहन ज्ञान है। डॉक्टरेट हासिल होने पर डॉ. शशि ने अपने शोध निर्देशक डॉ. विकास चंद्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
