Breaking News

5 और 6 फरवरी को खरीदा जाएगा किसानों का धान

द सीजी न्यूज

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस दौरान धान विक्रय कर सकेंगे। जो किसान 10 जनवरी के बाद टोकन के लिये आवेदन किये थे, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया, उन किसानों को धान विक्रय की अनुमति दी जाएगी। 10 जनवरी के बाद आवेदन और सत्यापन के बाद धान होने पर और 28 जनवरी, 29 जनवरी और 30 जनवरी को टोकन लेने के बाद धान विक्रय न कर पाने वाले किसानों को भी धान विक्रय की अनुमति मिलेगी। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिये बारदाना व हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!