- 1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध
भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव समेत टाउनशिपवासियों ने बीएसपी सेल प्रबंधन के खिलाफ सिविक सेंटर पार्किंग से 25 मिलियन सेक्टर-5 चौक तक 1000 कदम की मौन पदयात्रा की। विधायक ने बीएसपी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 दिन के अंदर प्रबंधन जनहित में निर्णय नहीं लेता है,तो इस्पात भवन का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।

विधायक देेवेंद्र यादव ने हाउस लीज और रिटायर्ड कर्मचारियों के परमानेंट सेटलमेंट को लेकर भिलाई नहीं बिकने देंगे आंदोलन का आगाज किया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन ने हाउस लीज और रिटेंशन स्कीम की दरों में वृद्धि से संबंधित आदेश को वापस नहीं लिया है। प्रबंधन द्वारा लीज और रिटेंशन के तहत आवंटित आवास के मुद्दे को लटकाया जा रहा है। दिसंबर में प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर हाउस लीज और रिटेंशन स्कीम की बढ़े हुए किराये की दर पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक प्रबंधन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। बीएसपी प्रबंधन के संस्थानों का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा।
पदयात्रा में महापौर नीरज पाल, पूर्व विधायक अरूण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, नीता लोधी, सभापति गिरवर बंटी साहू, हाउस लीज संघर्ष समिति के राजेन्द्र परगनिहा, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत चंद्राकर, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गवई, जोन अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, राजेश चौधरी, पार्षद सुभद्रा सिंह, नोमिन साहू, साधना सिंह, डी सुजाता, अभिषेक मिश्रा, अभय सोनी, सुरेश वर्मा, के जगदीश, शुभम झा, रिसाली निगम के पार्षद सनीर साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी अतुलचंद साहू, अरूण सिसोदिया, डी कामराजू, मनोज पांडेय, जिला कांग्रेस के महामंत्री सुमीत पवार, निरंजन बिसाई, आशीष शुक्ला, दीपांशु वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गुडडू खान, सौरभ मिश्रा, सौरभ दत्ता, दानेश्वरी साहू, जी राजू, नरसिंग नाथ, दिनेश पटेल, एम गोपाल, शुभम वर्मा, अभय प्रताप सिंह, जुल्फीकार सिद्दिीकी, आकाश कन्नौजे, इमाम खान, केतन तिवारी, राहुल शर्मा सीटू, एटक, एक्टू, एचएमएस समेत अन्य यूनियन के पदाधिकारीगण शामिल हुए।
गौरतलब है कि भिलाई बिकने नहीं देंगे जन-जागरण अभियान के तहत दिसंबर में सिविक सेंटर भिलाई में जनता के सहयोग से 5 दिन का उपवास रखा था। उपवास के बाद बीएसपी प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की मौजूदगी में त्रिपक्षीय चर्चा हुई थी, जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सेक्टर.9 को लीज पर न देने, अस्पताल में कार्य करने वाले कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों की सुविधाएं यथावत रखने और मैत्री बाग को किसी भी संस्थान को न देने की सहमति बनी थी। रिटेंशन स्कीम को लेकर प्रबंधन की ओर से संतोषप्रद जवाब न मिलने की वजह से विधायक यादव ने 15 दिन का समय दिया था। प्रबंधन की ओर से जवाब नहीं आने के बाद वार्ड दौरे के साथ जन संवाद अभियान शुरू किया गया। इसके बाद आज 22 मार्च को पदयात्रा निकाली गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
