THE CG NEWS
दुर्ग/ 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट की नई टंकी का वाल्व खराब होने के कारण कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। वाल्व में तकनीकी खराबी के कारण वार्ड 24, 25, 26, 27, 29 और 30 में आज शाम की जलापूर्ति रही। कल सुबह की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। नगर निगम के जलकार्य विभाग द्वारा वाल्व की खराबी को दूर करने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि जलापूर्ति प्रभावित रहने की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर सहयोग प्रदान करें। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद संबंधित वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए नगर निगम ने खेद व्यक्त किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
