- वृक्षारोपण के साथ किया पौधा वितरण
THE CG NEWS
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर के बड़े सुपुत्र नमन चंद्राकर का जन्मदिवस सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर नमन चंद्राकर ने जरूरतमंद मरीजों के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में एक यूनिट ब्लड डोनेट किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और उपस्थितजनों को फलदार पौधे का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका सेवा है। रक्तदान महादान है और वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी जिम्मेदारी है। नमन ने जिस तरह से अपना जन्मदिन समाजसेवा को समर्पित किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है।”
उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। हम सभी को अपने जीवन में जरूरतमंदों की मदद और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए।” परिवारजनों ने केक काटकर नमन चंद्राकर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नमन की माता मीनाक्षी चंद्राकर, नयन चंद्राकर, मुस्कान चंद्राकर मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज दानी, पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
