Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे ध्वजारोहण

THE CG NEWS

दुर्ग/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई (दुर्ग) में आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि साव मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!