THE CG NEWS
दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग के कर्मचारियों को आज 14 अगस्त तक वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। 7 अगस्त को स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक रिजी जीएस एक्का को वेतन भुगतान में विलंब की जानकारी दी थी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर नगर निगम दुर्ग के उपायुक्त मोहेन्द्र कुमार साहू को आगामी आदेश पर्यन्त तक आयुक्त के सभी वित्तीय अधिकारों का प्रयोग करने हेतु अधिकृत करने का आदेश जारी किया गया है। महासंघ के शरद दुबे, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, राजू बक्शी, योगेन्द्र वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, अनिल करिहार, पुरूषोत्तम साहू, रेखा कुर्रे, किरण अग्रवाल, सुमन गुप्ता, पूजा ताम्रकार सहित संघ के पदाधिकारियों ने आगामी त्यौहार के मद्देनजर शीघ्र वेतन भुगतान करने का आग्रह किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
