Breaking News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन आज : छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश से विपक्ष के नेता दिल्ली रवाना

दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर रविवार को फ्लाईट से दिल्ली रवाना हुए। प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

THE CG NEWS

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस और विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। देश भर से कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी विधायक और सीनियर नेता भी शामिल होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, कथित वोट चोरी, मतदाता सूची (SIR) की प्रक्रिया के विरोध में मार्च आयोजित किया गया है।

राहुल ने एक्स पर कहा, “लोकतंत्र के लिए मार्च – दिल्ली चलो बाराखंभा रोड से शुरू होगा।” उन्होंने लोगों से वहां इकट्ठा होने कहा है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बड़े प्रदर्शन के लिए राजधानी में इकट्ठा होने कहा है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के आसपास के राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में दिल्ली रवाना होने कहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत सभी बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली रवाना हो चुके हैं।कांग्रेस के सभी 35 विधायक, पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व विधायकों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे।

रविवार को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वोट चोरी देश के लोकतंत्र के साथ गद्दारी है। वोट चोरी के खिलाफ पूरा देश आंदोलन कर रहा है। भाजपा ने ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर देश की चुनाव प्रणाली को दूषित किया है। एसआईआर के नाम पर भाजपा के इशारे पर देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गये हैं।

 

Check Also

पीएम सूर्यघर योजना से साकार हो रहा शून्य बिजली बिल का सपना- मंत्री गजेन्द्र यादव

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का विशेष शिविर लाभार्थी सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!