Breaking News

विपक्ष के आंदोलन से घबराई मोदी सरकार : ज्ञानेश को हटाए जाने तक जारी रहेगा लोकतंत्र बचाओ आंदोलन : अय्यूब खान

THE CG NEWS

नई दिल्ली। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के आव्हान पर 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में सेव डेमोक्रेसी आंदोलन केे तहत विशाल प्रदर्शन किया गया, जिसमें देश भर से लाखों लोग शामिल हुए।

आंदोलन का नेतृत्व विपक्षी पार्टी इंडिया गठबन्धन के प्रमुख नेताओंं ने किया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य दलों के प्रमुख नेता आंदोलन में शामिल हुए।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलन में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही धांधली, वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाएगा, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान भी शामिल हुए। अय्यूब ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा और EVM पर जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। एसआईआर को रद्द किया जाना चाहिये।

अय्यूब ने कहा कि “ज्ञानेश हटाओ, EVM हटाओ, देश बचाओ” का नारा अब पूरे देश में गूंजेगा और छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर इस लड़ाई को लड़ेंगे।

Check Also

बीएसपी से लोहा चोरी का सिलसिला जारी : विधायक की पहल से पहुंची पुलिस : भिलाई के छावनी में कट रहा था लोहा

भिलाई इस्पात संयंत्र की राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा पर फिर सवाल छावनी में पांडेय कबाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!