Breaking News

नवरात्रि में स्ट्रीट लाइट, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करे प्रशासन : वोरा

  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का रखें ध्यान

THE CG NEWS

दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्ग शहर में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिये। देवी दर्शन के लिये डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं सहित शहर में दुर्गोत्सव पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाना चाहिये। प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर बनाना जरूरी है। बार-बार बिजली बंद किये जाने से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने डोंगरगढ़ के पदयात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि पदयात्रियों को रास्ते में किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त रोशनी, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं।

Check Also

बीएसपी से लोहा चोरी का सिलसिला जारी : विधायक की पहल से पहुंची पुलिस : भिलाई के छावनी में कट रहा था लोहा

भिलाई इस्पात संयंत्र की राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा पर फिर सवाल छावनी में पांडेय कबाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!