THE CG NEWS
दुर्ग। पद्मनाभपुर के जनता मार्केट में दुर्गोत्सव के अवसर पर रोज ब़ड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दुर्गा मॉ की प्रतिमा रथ पर विराजमान है। सप्तमी के अवसर पर माँ शाकम्भरी की पूजा अर्चना की गई और भक्तजनों को महाआरती के बाद फल-हरी सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया।
महिला समितियों द्वारा माता के दरबार मे भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है, जिससे भक्तिभाव का माहौल है। जगन्नाथ धाम के इस पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं।
सोमवार को नवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद का वितरण श्री नवयुवक दुर्गाउत्सव समिति पद्मनाभपुर द्वारा किया जाएगा। 20 अक्टू. मंगलवार को देवी प्रतिमा का भव्य विसर्जन सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा।
पूर्व पार्षद राजेश शर्मा ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि शिवनाथ नदी पर दुर्ग-भिलाई की सैकड़ों प्रतिमाएं विसर्जन हेतु मंगलवार व बुधवार को पहुँचेगी। श्रद्धालुओं में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल होते हैं। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के अलावा प्रकाश सफाई व प्रकाश के इंतजाम किए जाएं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
