Breaking News

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

  • भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी समूह को प्लांट बेचे जाने के तथ्य और प्रमाण सामने लाएं, अन्यथा अपने सफेद झूठ के लिए माफी मांगें

THE CG NEWS

रायपुर। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र की बिक्री को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट को निजी हाथों या अडानी समूह को बेचे जाने की बातों को पूरी तरह मनगढ़ंत, भ्रामक और सफेद झूठ बताया है।

सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं में जरा भी सच्चाई है, तो वे अनर्गल प्रलाप करने के बजाय जनता के सामने इसके ठोस तथ्य और प्रमाण पेश करें, अन्यथा अपने इस सफेद झूठ के लिए बिना शर्त माफी मांगें।

भाजपा सांसद ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि भिलाई सहित समूचे छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान, अस्मिता और लाखों श्रमिकों के पसीने की पहचान है। जब भी कांग्रेस राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक होती है, वह जनता में भय और भ्रम फैलाने का षड्यंत्र रचने लगती है। जनाधार खो चुके भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव जैसे कांग्रेस नेता आज हताशा और कुण्ठा में इस कदर घिर चुके हैं कि वे राज्य के गौरव से जुड़े संयंत्र को लेकर भी खुलेआम अफवाहें फैलाने का शर्मनाक कृत्य कर रहे हैं।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार और इसे नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों के कीर्तिमान रचने वाली कांग्रेस के पास आज कोई जनसरोकार का मुद्दा नहीं बचा है। केवल सनसनी फैलाने और अपना राजनीतिक वजूद बचाए रखने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व झूठ की फैक्ट्री चला रहा है। जनता कांग्रेस के इस कपटपूर्ण एजेंडे को अच्छी तरह समझ चुकी है।

Check Also

भूपेश ने पाटन में भरी हुंकार – तख्त बदल दो, ताज बदल दो, वोट चोरों का राज बदल दो

THE CG NEWS दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!