- शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
THE CG NEWS
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीती रात जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष व पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के निवास पहुंचे। पूर्व महापौर धीरज के पिता सीताराम बाकलीवाल का दुखद निधन होने पर बघेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान बघेल ने धीरज बाकलीवाल की माता व समस्त परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंनेे कहा कि पिता का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार बाकलीवाल परिवार के साथ खड़ा है। स्व. सीताराम बाकलीवाल एक सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। समाज और परिवार के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


