Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मांग पर प्रीतपाल ने किया पलटवार : कहा – तालपत्री-सुतली खरीदी में भ्रष्टाचार पर कब जारी करेंगे श्वेत पत्र ?

THE CG NEWS

दुर्ग। धान खरीदी व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साय सरकार से विभिन्न बिंदुओं पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने पलटवार किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साय सरकार से धान खरीदी को लेकर कई बिंदुओं पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि भूपेश बघेल को पांच साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सहकारिता क्षेत्र में हुए गड़बड़ घोटाले को लेकर श्वेत पत्र जारी करना चाहिये।

बेलचंदन ने कहा कि भूपेश बघेल को श्वेत पत्र में सबसे पहले यह बताना चाहिये कि राज्य निर्माण के समय बंटवारे में सहकारिता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को क्या मिला।

राज्य में 2003 से 2018 तक भाजपा सरकार ने सहकारिता क्षेत्र को काफी मजबूत बनाया। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने दिसंबर 2018 से दिसंबर 2023 तक सहकारिता का कितना नुकसान किया, इस संबंध में भी भूपेश बघेल श्वेत पत्र जारी करना चाहिये।

ऋण माफी के दो साल बाद रकम मिलने से सहकारिता क्षेत्र को बड़ा नुकसान 

बेलचंदन ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की ऋण माफी की, लेकिन समितियों को ऋणमाफी की रकम दो साल बाद दी गई। इसके कारण सहकारी समितियों को दो साल का ब्याज देना पड़ा। यह रकम भारी भरकम थी। समितियों को इससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ। समितियों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई। इस संबंध में भी भूपेश श्वेत पत्र जारी करें।

तालपत्री-सुतली खरीदी में हुआ भ्रष्टाचार

प्रीतपाल बेलचंदन ने तीखे लहजे में कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सुतली से लेकर तालपत्री जैसी सामग्री की खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। जिन समितियों में पांच तालपत्री की जरूरत थी, वहां दस तालपत्री की सप्लाई की गई। कांग्रेस नेताओं के चहेते सप्लायरों ने जमकर भ्रष्टाचार किया।

सहकारिता को कमजोर करने और भ्रष्टाचार में शामिल रहे कांग्रेस नेता

भूपेश सरकार के कार्यकाल में सहकारिता क्षेत्र में किये गए घोटाले की तुलना बहुचर्चित शराब घोटाले से करते हुए बेलचंदन ने तल्ख लहजे में कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, ताम्रध्वज साहू से लेकर अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, राजेंद्र साहू, नवाज खान सहित अन्य कांग्रेस नेता सहकारिता को कमजोर बनाने और गड़बड़ घोटाले में शामिल रहे।

साय सरकार से पहले भूपेश बघेल जारी करें श्वेत पत्र   

बेलचंदन ने कहा कि तालपत्री व अन्य सामग्री की सप्लाई में हुए घोटाले के कारण कई समितियां घाटे में चली गई। कई समितियों ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। ऋण माफी की रकम दो साल बाद देनेे के कारण भी समितियों को नुकसान हुआ। बेलचंदन ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सहकारिता क्षेत्र में हुए गड़बड़झाले का श्वेतपत्र जारी करना चाहिये।

Check Also

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने स्व. सीताराम बाकलीवाल को दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना THE CG NEWS  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!