
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने दिल्ली प्रवास के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक सहित कई राष्ट्रीय नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। विधायक वोरा 24 अकबर रोड स्थित एआईसीसी के मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन बंसल और विधायक अरुण वोरा ने बाबूजी से जुड़ी यादों को साझा किया।

बाद में विधायक अरुण वोरा ने यूथ कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचकर राजीव गांधी के जीवन से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी को देखा। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल का स्मरण करते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीक के जिस दौर में आज आधुनिक भारत पहुंच सका है, उसके पीछे भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पंचायती राज, कम्प्यूटर क्रांति और मतदाताओं को अधिकार देने का फैसला राजीव गांधी ने किया।
वोरा ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और आयरन लेडी इंदिरा गांधी के सशक्त भारत के स्वप्न को साकार करने का जो कार्य राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में किया है, भविष्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उसी स्वप्न और विरासत को आम जनता तक ले जाने का कार्य करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal