Breaking News

धान खरीदी में अनियमितता : 8 कम्प्यूटर ऑपरेटर सेवा से बर्खास्त

  • खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान की कमी के मामले में हुई कार्रवाई  

THE CG NEWS 

बालोद / जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी व परिदान के पश्चात निर्धारित मात्रा से अधिक धान की कमी पाए जाने और कार्य में लापरवाही व अनियमितता के मामलों में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के तहत जिले की आठ आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई में नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को भी सम्मिलित करते हुए धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी व जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार धान खरीदी व परिदान के बाद 2 प्रतिशत से अधिक धान की कमी पाए जाने पर संबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हितेकसा, डौण्डी, कोटागांव, चिखलाकसा, आमाडुला, कुआंगोंदी, मंगलतराई एवं गुदुम के कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

जांच में धान खरीदी कार्य में लापरवाही व अनियमितता के कारण संबंधित समितियों को आर्थिक नुकसान होना पाया गया। इसके आधार पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम, 2018 के नियम क्रमांक 16.5(2) के तहत संबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटरों को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनियमितता तथा आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

कांग्रेस सरकार होती तो इस साल किसानों को 3385 रुपए प्रति क्विं की दर से किसानों को होता भुगतान

हमारी सरकार होती तो MSP में होती बढ़ोत्तरी – भूपेश  THE CG NEWS  पूर्व मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!