
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर नेत्रदान का संकल्प पत्र भरकर शासकीय चिकित्सालय में जमा कर दिया। आयुष ने कहा कि युवाओं को नेत्र और देहदान करने के लिए प्रेरित करने जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दुर्ग के जिला चिकित्सालय में मेडिकल आफिसर डा.योगेश कुमार और डा. गुलशन दिल्लीवार को नेत्रदान का संकल्प पत्र सौंपते हुए आयुष ने कहा कि दुनिया से जाने के बाद मेरे नेत्र से किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति को संसार देखने मिलेगा, यह सोचकर मुझे बेहद सुकून मिलता है। युवाओं को भी किसी खास अवसर पर नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर अमन दुबे, उत्कर्ष उजवाने, आमिर हमजा, पीयूष श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, शुभम रत्नाकर, अक्षय भजनघाटे उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal