Breaking News

भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने बजाज का हाथ पकड़कर आगे आने कहा … सीनियर लीडर को सम्मान मिलने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित

THE CG NEWS

रायपुर। भाजपा की महासचिव व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा कई मायनों में चर्चित रहा। स्मृति के रवाना होने के बाद भी उनके सख्त तेवरों से भाजपा के सत्ता और संगठन से जुड़े लोगों के बीच चर्चा का दौर जारी है। स्मृति के प्रवास के दौरान कई ऐसे घटनाक्रम हुए, जिनके कारण भाजपा के संगठन पदाधिकारियों समेत मंत्री विधायक भी विस्मृत रह गए।

स्मृति ईरानी के प्रवास के दौरान एक बैठक में शामिल होने के लिये जाते समय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के कार्यालय मंत्री अशोक बजाज पीछे हो गए थे। समृति ईरानी ने रुककर उन्हें आवाज देकर बुलाया और उनका हाथ पकड़कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आगे बढ़ने कहा।

इससे पूर्व मन की बात कार्यक्रम के लिये अभनपुर जाते हुए समृति ईरानी की कार में मुख्यमंत्री साय और कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मौजूद रहे। प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज को काफी महत्व मिलने से पूरे प्रदेश में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
आम तौर पर संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों के अलावा सीएम और मंत्रियों को ही तवज्जो मिलती है, लेकिन प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज की वरिष्ठता और भाजपा के प्रति समर्पण भाव को प्रभारी महासचिव द्वारा सम्मान दिये जाने से पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है।

Check Also

विधायक रिकेश ने सीएम को लिखा पत्र : सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने किया आग्रह

THE CG NEWS भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा और जनहित को सर्वोपरि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!