Breaking News

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS

भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत से टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट पत्थर लगाने के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी व मंदिर की संरक्षक रंजनी बघेल ने पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मंदिर समिति के संरक्षक राजू कश्यप, हरीश देवांगन, वीर सिंह राजपूत, टी आर कनौजिया देवेन्द्र कुमार दुबे, राठौर, कोचेन्द्र, जय प्रकाश भोले सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम धार्मिक आस्था और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Check Also

विधायक देवेंद्र यादव को महापौर प्रत्याशी बनाने की मुहिम शुरू !!!

भाजपा को कड़ी टक्कर देने देवेंद्र को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला कर सकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!