Breaking News

त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों पर अंधेरा क्यों ? विधायक ने निगम कमिश्नर को व्यवस्था दुरुस्त करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि त्योहार के सीजन में शहर की सड़कों पर अंधेरा क्यों है? वोरा ने कहा कि बारिश के मौसम में सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर होना चाहिए। पिछले दो महीनों से तीज त्योहारों का सीजन है और अगले दो माह तक लगातार त्योहार मनाए जाएंगे। इस अवधि में शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखना निगम का दायित्व है। यह व्यवस्था तत्काल सुधारी जानी चाहिए।

वोरा ने निगम कमिश्नर से कहा है कि पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पुख्ता होना चाहिये। शहर की मुख्य सड़कों सहित किसी भी वार्ड के भीतरी हिस्से में सड़कों पर अंधेरा होने की शिकायत न हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिये। वोरा ने निगम कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा है कि पूरे शहर में वार्ड पार्षदों से फीडबैक लेकर प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिये अभियान चलाया जाए।

वोरा ने बताया कि जीई रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण योजना के तहत कार्य हो रहा है, इस मार्ग पर अंधेरा है। लोक कला मार्ग पर भी हमेशा अंधेरा रहता है। इसके अलावा गौरवपथ सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी स्ट्रीट लाइट अक्सर बंद रहने की शिकायत मिलती है। इस तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल सुधार कार्य कराए जाएं। इस व्यवस्था मॉनिटरिंग खुद कमिश्नर करें।

Check Also

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!