Breaking News

शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब : पहली बैठक में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का फैसला

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब दुर्ग की पहली बैठक मोहलाई स्थित छातागढ में हुई जहां क्लब के संरक्षक दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा व नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने क्लब के पदाधिकारियों की गतिविधियों और सक्रियता की तारीफ की। वोरा ने कहा कि सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब के गठन से दुर्ग शहर के खिलाडियों को इसका लाभ मिलेगा। जो खिलाडी किसी कारणवश अभाव के कारण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित हो जाते हैं, उन्हें क्लब द्व्रारा सहायता प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने गीत, गाना व गजल की रंगारंग प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद अनीस रजा व आभार प्रदर्शन अनूप पाटिल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्षद ऋषभ जैन, भोला महोबिया, पूर्व पार्षद श्रीकांत समर्थ, प्रमुख सलाहकार अलताफ अहमद, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, अजय मिश्रा, शशिकांत तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, शिवाकांत तिवारी, संजू धनकर, जितेन्द्र तिवारी, मो. उस्मानी, सुशील भारद्वाज, कल्याण सिंह ठाकुर, ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, अजीत गुप्ता, सी.पी.शर्मा, राजकुमार वर्मा, देव सिन्हा, हरीश साहू, सत्यनारायण शेंगर, नंदकिशोर शर्मा, प्रकाश शिवणकर, आनंद कपूर ताम्रकार, प्रीतम देशमुख,थानेश्वर साहू, अरविन्द गुप्ता, राकेश साहू, रफीक खान, विजय कटेन्द्र, विनीश साहू, हरिओम गुप्ता, हिमांशु सिन्हा, कादिर चौहान, पवन राय, आनंद श्रीवास्तव, शैलेष चांदहे, भागीरथी चक्रधारी मौजूद थे।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!