द सीजी न्यूज डॉट कॉम
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक पाठ्यक्रम को पढ़ाने वाले प्रशिक्षकों के मानदेय के संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्यवसायिक शिक्षा प्रमुख आईएलएंडएफएस (लर्नेट स्किल) प्रा.लि. संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के 4 दिवस के भीतर विगत दो माह का व्यावसायिक प्रशिक्षकों का मानदेय भुगतान करना सुनिश्चित करें। 4 कार्यालयीन दिवस के भीतर मानदेय भुगतान की कार्रवाई न होने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
व्यवसायिक प्रशिक्षकों द्वारा यह शिकायत की गई है कि संस्था द्वारा मई 2021 का मानदेय जारी न कर सीधे जून 2021 का मानदेय जारी किया गया है और सैलरी स्लिप मई माह का जारी किया गया। इसी तरह जुलाई 2021 का मानदेय जारी न कर सीधे अगस्त 2021 का मानदेय जारी किया गया है। प्रबंधन शुल्क बचाने की कोशिश घोर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि संस्था को राज्य कार्यालय द्वारा पूर्व में विभिन्न पत्रों के माध्यम से कारण बताओ सूचना जारी की जा चुकी है, लेकिन संस्था द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षकों के मई और जुलाई का मानदेय 14 सितम्बर तक जारी नहीं किया गया। इसके कारण व्यावसायिक प्रशिक्षकों द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय में उपस्थित होकर लगातार ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal