
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा पूरा न होने पर आज अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस मनाया। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी और प्रदेश महासचिव संदीप वोरा के निर्देश पर दुर्ग युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी दिवस मनाया गया। युकां नेताओं ने विरोध स्वरूप नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। शिक्षित बेरोजगारों को जूते पालिश करने, गुपचुप और चना-मुर्रा-चाय बेचकर विरोध जताया।
दुर्ग युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में बेतहाशा बेरोजगारी बढ़ाई है। सीमा से अधिक महंगाई बढ़ाई है। उनका जन्मदिन बेरोजगारी दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की कुनीतियों की वजह से आज बेरोजगारी चरम पर है। देश के पढ़े-लिखे और काबिल युवाओं के पास नौकरी नहीं है। कुशल युवाओं को अकुशल कार्य करने खुद का परिवार पालना पड़ रहा है। इसका हम कड़ा विरोध करते हैं।
कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष गौरव उमरे, मोहित वालदे, आमिर हमजा, उत्कर्ष उज्जवाने, अमन दुबे, शशांक बैस, अंकित साहू, मनीष सोनवाणी, मो आदिल चौहान, स्वतंत्र ताम्रकार, चिराग शर्मा, तनिश पाटनी, अभय दुबे, शुभम रत्नाकर, रोनित रॉय, ज़ेवियर निकोल्क्स, लकी सोनी, प्रिंस जॉय, कृष्णा यादव व अन्य उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal