
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शाम 4 बजकर 40 मिनट पर राज्यपाल बीएल पुरोहित को इस्तीफा सौंपा। कैप्टन सांसद पत्नी परनीत कौर व बेटे रणइंदर सिंह के साथ करीब साढ़े चार बजे राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा राज्यपाल काे सौंप दिया। कैप्टन के भाजपा में जाने की अटकले हैं। कांग्रेस हाईकमान का रुख देख कैप्टन के करीबियों ने उनसे दूरी बना ली है। इससे पहले कई समर्थक विधायक उनसे मिलने उनके सरकारी आवास पर गए थे।
चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में करीब साढ़े पांच बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। कैप्टन अमरिंदर सिंह और एक अन्य विधायक मीटिंग में नहीं गए। कैप्टन के इस्तीफे के बाद अब यहां नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर मंथन हुआ। कांग्रेस विधायकों ने नए मुख्यमंत्री चुनने का फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। अगले मुख्यमंत्री की रेस में सुनील जाखड़, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा का नाम चल रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal