
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग नगर निगम एरिया की सड़कों पर बेशुमार गड्ढे से परेशान जनता को राहत देने आज से गड्ढो़ं की फिलिंग का काम शुरू किया गया। विधायक अरुण वोरा के निर्देश पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज सड़कों पर गढ्ढे भरने का कार्य शुरू कराया। फिलिंग कार्य का जायजा लेने खुद महापौर ने मौके पर पहुंचे। उनके साथ लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, पार्षद प्रकाश जोशी ऒर कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया भी मौजूद थे।
महापौर ने सड़कों पर गढ्ढे पाटने को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गड्ढे से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। बुजुर्ग,महिलाएं और बच्चे लगातार शिकायत कर रहे थे। आज से गढ्ढे पाटने का काम शुरू किया गया है। मालवीय नगर चौक से दीपक नगर स्टेशन रोड समेत अन्य सड़कों पर गढ्ढे भरने का काम शुरू किया गया।
महापौर ने निर्देश देते हुए कि सड़कों पर सभी गड्ढो को अच्छी तरीके से भरें, ताकि बारिश होने पर वहाँ दोबारा गढ्ढा न होने पाए। बाकलीवाल ने कहा कि शहर में करोड़ों रुपये की राशि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक अरुण वोरा पूर्व में कई बार सड़कों पर गड्ढे होने पर नाराजगी भी जता चुके हैं। नगर निगम की टीम बनाकर अब शहर में सड़कों की फिलिंग कराई जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal