Breaking News

इंदिरा मार्केट कुआं की हालत देखकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई : कड़े निर्देश के बाद सफाई का काम शुरू

  • रात 10 बजे तक पार्किंग एरिया और फूल मार्केट के सामने कचरा लेने निगम की गाड़ी खड़ी रखने दिये निर्देश
  • निगम की कचरा गाड़ी में कचरा न डालने वालों की लिस्ट बनेगी – कमिश्नर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर हरेश मंडावी ने आज शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ इंदिरा मार्केट सहित आसपास के बाजार एरिया का जायजा लिया। पैदल घूम – घूम कर सफाई व्यवस्था का हाल देखते हुए कमिश्नर ने हटरी बाजार अनाज लाइन, पांच कंडील, पार्किंग एरिया समेत सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अग्रवाल मिष्ठान भंडार के सामने पुराने कुएं को देखकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की गैंग लगाकर सफाई का काम शुरू कराया गया। नालियों की साफ-सफाई लगातार करने और ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वाले लापरवाह स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा और सुपर वाइजर को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

कमिश्नर हरेश मंडावी ने सभी वार्ड सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने-अपने वार्डो में दुकानों में डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच के विक्रय पर नजर रखें। गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूल करें। आम जनता द्वारा गंदगी और अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंह मंडावी, जसवीर सिंग भुवाल, राजेन्द्र सराटे, सुरेश भारती, राजू सिंह, रामलाल भट्ट के अलावा स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद था।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!