
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 19 सितंबर को लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 144 करोड़ 95 लाख 45 हजार रुपए के 31 कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इसमें से 119 करोड़ 82 लाख 13 हजार रुपए की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन और 25 करोड़ 13 लाख 32 हजार रुपए की लागत से 5 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
इन कार्यों का होगा भूमिपूजन
डोंगरगांव विधानसभा अंतर्गत 12 करोड़ 63 लाख 16 हजार रुपए की लागत से बागद्वार – बेलरगोंदी – पण्डरीपथरा – सीताकसा मार्ग लंबाई 8.10 किलोमीटर का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित खुज्जी विधानसभा अंतर्गत 4 करोड़ 57 लाख 23 हजार रुपए की लागत से भोलापुर से घुपसाल मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत 1 करोड़ 98 लाख 3 हजार रुपए की लागत से सुन्दरा भाठापारा मार्ग से अचानकपुर पहुंच मार्ग लंबाई 1.70 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित मोहला मानपुर विधानसभा अंतर्गत 2 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से पाउरखेड़ा से रेंगाकठेरा मार्ग लंबाई 2 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 5 करोड़ 64 लाख 85 हजार रुपए की लागत से अड़मागोंदी से कोड़ेकसा मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 72 लाख 81 हजार रुपए की लागत से मानपुर में कन्या छात्रावास भवन का निर्माण, 2 करोड़ 72 लाख 81 हजार रुपए की लागत से मानपुर में बालक छात्रावास भवन का निर्माण खैरागढ़-डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत 6 करोड़ 13 लाख 47 हजार रुपए की लागत से खैरागढ़ लांजी मार्ग (राज्य मार्ग क्र. 22) के किमी. 1, 2, 3, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 33/10 से 37/4 = 13.40 किलोमीटर का उन्नयन व नवीनीकरण खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत 3 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए की लागत से सिंघोरी से घोटवानी शरहद तक मार्ग लंबाई 3.70 किलोमीटर, 2 करोड़ 84 लाख 99 हजार रुपए की लागत से सर्राकांपा से खौड़ा ढाबा तालाब तक सड़क निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित लंबाई 2 किलोमीटर डोंगरगांव विधानसभा अंतर्गत 2 करोड़ 96 लाख 22 हजार रुपए की लागत से बिच्छीटोंला से धनडोंगरी भौथली मार्ग लंबाई 3.80 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, 1 करोड़ 96 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दिवानटोला से नवागांव पहुंच मार्ग लंबाई 1.75 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, 3 करोड़ 14 लाख 46 हजार रुपए की लागत से पटपर से झंडातलाव मार्ग लंबाई 3.60 किलोमीटर का निर्माण पुल पुलिया सहित, 3 करोड़ 2 लाख 44 हजार रुपए की लागत से पिनकापार से खैरवार मार्ग लंबाई 3.40 किलोमीटर का निर्माण पुल पुलिया सहित, 1 करोड़ 81 लाख 39 हजार रुपए की लागत से कसारी से चण्डी मार्ग लंबाई 2 किलोमीटर का निर्माण पुल पुलिया सहित, 2 करोड़ 20 लाख 57 हजार रुपए की लागत से अन्यानवागांव से पेन्ड्री मार्ग लंबाई 3.03 किलोमीटर का निर्माण पुल पुलिया सहित, 11 करोड़ 13 लाख 59 हजार रुपए की लागत से लामानीन भाठा से जामरी, हरणसिंघी, राका मार्ग लम्बाई 10.60 किलोमीटर का निर्माण पुल पुलिया सहित और 7 करोड़ 78 लाख 88 हजार रुपए की लागत से चिरचारी पीटेपानी पीपरखार बुढ़ानछापर मार्ग कुल लंबाई 13.60 किलोमीटर का उन्नयन व नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत 1 करोड़ 5 लाख 80 हजार रुपए की लागत से शासकीय वीरांगना अवन्ती बाई महाविद्यालय छुईखदान में 8 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, 53 लाख 71 हजार रुपए की लागत से शासकीय पालीटेक्निक खैरागढ़ संस्था भवन में 6 नग अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण और 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपए की लागत से शासकीय आईटीआई खैरागढ़ संस्था भवन का निर्माण मोहला-मानपुर विधानसभा अंतर्गत 11 करोड़ 84 लाख 45 हजार रुपए की लागत से दोड़के – विचारपुर मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण, खुज्जी विधानसभा अंतर्गत 8 करोड़ 45 लाख 7 हजार रुपए की लागत से धनगांव में डुमरघुचा पहुंच मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत 6 करोड़ 2 लाख 82 हजार रुपए की लागत से मोतीपुर – डोंगरगढ़ मार्ग के किलोमीटर 26/6 पर धुसेरा नाला में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण खुज्जी विधानसभा अंतर्गत 5 करोड़ 73 लाख 98 हजार रुपए की लागत से रानीपुर – खडख़ड़ी से आंको पहुंच मार्ग पर खडख़ड़ी नाला में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत 3 करोड़ 74 लाख 96 हजार रुपए की लागत से चारभांठा से बिरेझर मार्ग लंबाई 3.40 किलोमीटर का मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा
इन कार्यों का होगा लोकार्पण
राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत 1 करोड़ 33 लाख 95 हजार रुपए की लागत से अग्निशमन व आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत राजनांदगांव में फायर स्टेशन व गैरेज का निर्माण (कार्य वर्ष 2018-19)
खुज्जी विधानसभा अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख 88 हजार रुपए की लागत से छुरिया में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन का निर्माण
खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार रुपए की लागत से डुण्डेरा में विश्राम गृह सह 02 नग आई-टाईप आवास गृह का निर्माण और 11 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से छुईखदान – कुम्हरवाड़ा – बकरकट्टा मार्ग के किलोमीटर 18/2, 19/2, 19/4-6, 21/8 पर 5 नग उच्चस्तरीय पुल का निर्माण
मोहला-मानपुर विधानसभा अंतर्गत 8 करोड़ 45 लाख 7 हजार रुपए की लागत से दनगढ़ नाले पर पुल निर्माण कार्य सही नाम- बिहरीकला से दनगढ़ नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का लोकार्पण किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal