Breaking News

रंगीन व दूधिया रौशनी से जगमगाया ठगड़ा बांध ओवरब्रिज : चौक-चौराहे भी रौशन हुए

  • चौक-चौराहे हुए रौशन : विधायक वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग और भिलाई को जोड़ने वाले जेल तिराहा के पास नवनिर्मित ठगड़ा बांध ओवरब्रिज को जगमगाती रंगीन रोप लाइट से रौशन किया गया है। ब्रिज पर ट्यूबलर पोलों के जरिये आकर्षक सजावट की गई। शहर के चंडी मंदिर चौक व आदित्य नगर चौक पर धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होने के कारण इन चौराहों को हाई मास्ट लाइट से रौशन किया गया है, जिसका लोकार्पण शहर विधायक गत दिवस अरुण वोरा ने किया।

विधायक अरुण वोरा ने प्रकाश व्यवस्था के लिये विधायक निधि से 20 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। लोकार्पण के दौरान उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के तहत इसी तर्ज पर पुलगांव, धमधानाका ब्रिज व शिवनाथ नदी में भी रंगीन लाइट लगाई जाएगी। हाई मास्ट के प्रकाश से चंडी चौक व आदित्य नगर के आसपास की सड़कें रौशनी से जगमगाने लगी है। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था से दुर्घटनाएं नहीं होगी। असामाजिक तत्वों से आसपास के व्यवसायी, रहवासियों और रहगीरों को राहत मिलेगी।

इससे पहले प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये जिला अस्पताल, सिविल लाइन शीतला मंदिर, शिवनाथ ओव्हरब्रिज, पुराना व नया बस स्टैण्ड, धमधा नाका रोड और अग्रसेन व महाराजा चौक को भी रौशन किया गया था। लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, एमआईसी प्रभारी भोला महोबिया, जयश्री जोशी, अब्दुल गनी, मनदीप भाटिया, शंकर ठाकुर, निर्मला साहू, दीपक साहू, हमीद खोखर, नरेन्द्र बंजारे, राजेश शर्मा, जगमोहन ढीमर, कृष्णा देवांगन, हरीश साहू, रत्ना नारमदेव, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, महीप सिंग भुवाल, राजकुमार वर्मा, प्रकाश गीते, गिरधर शर्मा, दिलीप ठाकुर, आनंद ताम्रकार, रमेश श्रीवास्तव, निखिल खिचरिया, कृणाल तिवारी, राकेश साहू, राहुल अग्रवाल, विकास यादव, इंद्रजीत पाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!