Breaking News

स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ झूठी शिकायतों के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ झूठी व मनगढ़ंत शिकायत के विरोध में ज्ञापन सौंप कर न्याय दिलाने की मांग की है। कलेक्टर से मांग करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ने संयुक्त ज्ञापन में कहा है कि जिला अस्पताल दुर्ग मे कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की कार्य शैली को लेकर कई झूठी शिकायत आए दिन होती रहती है, जिससे जांच अधिकारी नियुक्त होने के बाद निराकरण होता है। कई शिकायतें झूठी और मनगढ़ंत होती हैं। इसके कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है।  पिछले 17 माह से कोविड काल में आम जनमानस को सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

विगत दिनों एक शिकायत पर जांच होने पर जांच अधिकारी व सि्विल सर्जंन ने उस शिकायत पर कोई प्रमाणित आधार न होने के कारण  स्टाफ नर्सेज को निर्दोष माना था। शिकायतकर्ता ने 6 माह बाद दोबारा शिकायत की है। स्टाफ नर्सेज का कहना है कि प्रसूति विभाग में पुरुषों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। मना करने पर प्रसूता के परिजनों द्वारा झूठी शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रसूता और होने वाले शिशु की जान बचाने के लिये चिकित्सकों द्वारा अन्य अस्पताल में रिफर किया गया था। ऐसी स्थिति में बार-बार सिस्टरों के खिलाफ शिकायत करना निंदनीय है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा गंभीर सिंह ठाकुर से भी संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए झूठी और मनगढ़ंत शिकायतों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला अस्पताल के पीडी मार्कण्डेय, खिलावन चंदाकर ,नरेश, स्टाफ नर्सेज कविता, स्वणलता तुरकाने, योगेश्वरी, डी रश्मि, शशि नेताम, स्मिता जोसफ, बिंदेश्वरी, जेनिफर नंदा, रानी साधू शामिल थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!