
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ द्वारा 29 सितम्बर को संघ के सभागार में सुबह 11 बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सा एवं चिकित्सा अधिकारी व रोटरी क्लब भिलाई के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 302 लोगों ने शुगर, बीपी की जांच की। जिन लोगों के शुगर व बीपी का लेवल बढ़ा था, उन्हें उचित चिकित्सा उपचार की सलाह दी गई।
शिविर में रोटरी क्लब भिलाई के अध्यक्ष डॉ अखिलेश यादव, डॉ. श्रवण दोनेरिया, प्रशासनिक अधिकारी खेमलाल वर्मा सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य न्यायाधीश ,अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों ने जांच कराई। संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल, सचिव रविशंकर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता व न्यायिक परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना सर्वोपरि है। इसे ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया है।
30 सितंबर को जिला चिकित्सालय दुर्ग में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाल्को के सहयोग से अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों के लिये निःशुल्क कैंसर शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां जांच की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर में संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश धन्डोरे, पूजा मोंगरी, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन, सह सचिव किशोर यादव, ग्रंथालय सचिव आशीष सूर्यवंशी, सांस्कृतिक सचिव रविशंकर मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़, अनिल जायसवाल, सदस्य अजय शर्मा, आलोक सारस्वत, अमर जैन, विजय सोनकर, बजरंग श्रीवास्तव, किरण गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal