द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती शनिवार 2 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में दोपहर 1 बजे किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण, गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, लोकसभा सांसद दुर्ग विजय बघेल, संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बन्जारे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा शामिल होंगे।

विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि शनिवार को गांधी जयंती के दिन बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में दोपहर 1 बजे किसान सम्मेलन शामिल होकर विकास कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। वे आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बिजली से गोबर तैयार करने की यूनिट का भी शुभारम्भ करेंगे। इसके लिए बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के ग्राम राखी का चयन किया गया है। आमसभा स्थल से मुख्यमंत्री इसका वर्चुअल शुभारम्भ करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री गांधी चौक बेमेतरा में महात्मा गॉधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल बेमेतरा के  बच्चों से भी मिलेंगे। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम बेमेतरा में करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के विकास के लिए विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण, भूमिपूजन और सामग्री अनुदान राशि का वितरण करेंगे।