Breaking News

प्रदेश स्तरीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट : डिस्ट्रिक्ट टीम के खिलाड़ियों का चयन 2 अक्टूबर से

  • दुर्ग जिला अंडर 14 से अंडर 25 के क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन करने दो दिवसीय शिविर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रदेश स्तरीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आगामी सत्र के लिए सभी आयु के खिलाडियों का दो दिवसीय चयन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चयन प्रक्रिया होगी। इस दौरान अंडर-14 एवं अंडर-16 के खिलाडियों का चयन किया जाएगा।

3 अक्टूबर को अंडर-19 और अंडर-25 के खिलाडियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन करने रविशंकर स्टेडियम में क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल और फिजिकल टेस्ट होगा। ट्रायल्स से 25-25 संभावित खिलाडियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी दुर्ग डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर छत्तीसगढ़ स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

वर्ष 2022 के लिये कट ऑफ डेट

अंडर-25 के खिलाड़ियों के लिये  01/09/1997

अंडर-19 के खिलाड़ियों के लिये 01/09/2003

अंडर-16 के खिलाड़ियों के लिये 01/09/2006

अंडर-14 के वर्ष 2021 के लिये 01/09/2007

ट्रायल्स में भाग लेने के लिये खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र ओरिजिनल (मैन्युअल या डिजिटल), रजिस्ट्रेशन, फॉर्म, विगत कक्षा 1 से विगत वर्ष की मार्कशीट, आधार कार्ड व् 2 नवीन पासपोर्ट कलर फोटो और क्रिकेट गणवेश व क्रिकेट किट के साथ ट्रायल्स में उपस्थित हो सकते हैं।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!