
- कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
- 3 अक्टूबर को मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 और 3 अक्टूबर को बेमेतरा और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे रायपुर के पुलिस गाउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर जिला मुख्यालय बेमेतरा पहुंचेंगे और दोपहर 1.15 बजे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रयोगशाला व ग्रंथालय का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राम मंदिर परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे और 3.30 बजे बेसिक शाला ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। वे शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस में समाज के प्रमुखों और रात्रि 8 बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री अगले दिन 3 अक्टूबर को बेमेतरा के सर्किट हाउस सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। वे सर्किट हाउस में ही 11 बजे ‘‘12 आवर स्वस्थ भारत, संपन्न भारत टेलीथोन‘‘ के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। सीएम जिला चिकित्सालय में 11.25 बजे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी जयंती 2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में 477.62 करोड़ रुपए की लागत वाले 559 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और अनुदान राशि का वितरण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मौके पर 2.07 करोड़ की लागत से निर्मित 24 भवनों, 31.06 करोड़ की लागत से हाथी डोब जलाशय के नहर रिमॉडलिंग, चारभाठा जलाशय वैस्ट वियर स्पील चैनल फॉल मरम्मत कार्य, सोनपांडर-बरगांव एनीकट, ,कोगिंया खुर्द एनीकट कम काजवे, खम्हरिया स्टॉप डेम, कुम्हीगुणा एनीकट, मोहगांव तटबंध सुरक्षा कार्य, नांदल खैरी एनीकट कम रपटा, छुईयां नाला में बाढ़ सुरक्षा कार्य का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मौके पर बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 19 में राम मंदिर के पास स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा का अनावरण करने साथ ही गांधी मैदान के जीर्णाेंद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य, सी.सी. रोड़ निर्माण, सामुदायिक भवन, स्कूल में अतिरिक्त कक्ष व हायर सेकण्ड्री स्कूल में निर्मित अहाता का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 14.48 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अहिवारा बेरला सड़क, 4.66 करोड़ की लागत से निर्मित बोरसी से कंडरका सड़क, 6.39 करोड़ रुपए की लागत से बारगांव से खाल्हे देवरी सड़क, 50 लाख रुपए की लागत से जमघट लखना मार्ग, 49.77 लाख रुपए से निर्मित खर्रा स्कूल पहुंच मार्ग, 49.07 लाख रुपए की लागत से बने कोबिया बेरला मुख्य मार्ग से भटगांव सरदा स्कूल पहुंच मार्ग, 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित आंदु मार्ग में नाला पर पुलिया निर्माण, 49.97 लाख की लागत से जामगांव सिंगदेदी मार्ग में नाला पर पुलिया सहित कई निर्माण कार्याें का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर बेमेतरा जिला अस्पताल में एक करोड़ एक लाख रुपए की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को भी जनता को समर्पित करेंगे।
3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा से प्रस्थान कर 12.30 बजे मुंगेली पहुंचेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal