Breaking News

ब्रेकिंग : कांग्रेस हाईकमान ने जारी किया आदेश : गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, शैलेष, भानु प्रताप और पदमा हटे : मुकेश चंद्राकर बने भिलाई के अध्यक्ष, तीन और जिलों के अध्यक्ष भी बदले

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी में कई नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया है, वहीं कई पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। निगम-मंडलों में काबिज पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां की गई है। गिरीश देवांगन की जगह अरूण सिंघानिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अरुण सिंघानिया, पीआर खूंटे, अंबिका मरकाम और वाणी राव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। शैलेष नितिन त्रिवेदी के स्थान पर मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महासचिव के रूप में वासुदेव यादव, अमरजीत चावला और सुमित्रा धृतलहरे की नियुक्ति की गई है। चार जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। इनमें भिलाई शहर, कोरबा ग्रामीण, बिलासपुर और जांजगीर चांपा शामिल है। भिलाई शहर में मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण में सुरेंद्र जायसवाल, बिलासपुर शहर में विजय पांडेय और जांजगीर चांपा में राघवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!