Breaking News

बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 वेक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट अनिवार्य

  • दर्शनार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
  • दर्शन के लिए पोर्टल https://portal.bamleshwari.org  में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे श्रद्धालु

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अन्य शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पदयात्रा कर डोंगरगढ़ जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 वेक्सीन के दोनों डोज लगे होने का सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा। वेक्सिनेशन सर्टिफिकेट न होने की स्थिति में भक्तगण 72 घंटे पूर्व कराये गये आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर अपने वाहन से डोंगरगढ़ की ओर प्रस्थान कर सकते है।

दर्शनार्थियों को कोविड प्रोटोकाल या गाइडलाइन के तहत मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन करना होगा। श्रद्धालुओं को कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाने पर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। नवरात्रि के दौरान गत वर्षानुसार मेला व मीना बाजार का आयोजन नहीं किया जाएगा। दर्शनार्थियों को ऊपर मंदिर/नीचे मंदिर दर्शन हेतु पूर्व से ही माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा जिसमें दोनों मंदिर दर्शन के लिए पृथक-पृथक समय आबंटित कर दर्शन की अनुमति दी जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन प्रवेश नहीं दिया जायेगा। आम जनता से अपील की गई है कि नवरात्रि का पर्व अपने-अपने स्थान पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मनाएं और कोराना नियंत्रण में सहभागी बने।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!