Breaking News

बोरसी हाट बाजार में सुविधाओं का विस्तार होगा : पार्किंग सुविधा के साथ मवेशियों का प्रवेश रोकने होगी व्यवस्था – बाकलीवाल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज बोरसी हांट बाजार का जायजा लिया। इस दौरान सब्जी व्यवसाइयों ने महापौर को समस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने स्वास्थ्य अधिकारी और वार्ड़ सुपरवाइजर को बुलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने बाजार के व्यवसाइयों से कहा कि जिन लोगों ने दुकान आबंटन मिलने के बाद अपनी दुकानें नहीं खोली और किसी दूसरे को किराये पर दे दिया है, उनके आबंटन निरस्त करें।

व्यवसाइयों ने महापौर से रोड किनारे और बाजार के सामने लगे ठेला आदि के अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों को बाजार के सामने ठेले हटाने के निर्देश दिये। बाजार के मेन गेट के निर्माण और बाजार का बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिये। मार्केट के भीतर मवेशियों का प्रवेश रोकने चारों ओर तार से फेंसिंग करने और बाजार परिसर में पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

महापौर ने हाट बाजार के पास कुएं को जाली से कवर करने फौव्वारा लगाने कहा। इससे हाट-बाजार की रौनक बढ़ जाएगी। यहां के सुलभ शौचालय का जायजा लेते हुए महापौर ने सुपरवाइजर को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये। बाजार के पीछे के हिस्से पर कचरा डंप होने की समस्या दूर करने के लिये महापौर ने कचरा वाले स्थान पर खुशबूदार पेड़-पौधे का गार्डन विकसित करने के निर्देश दिये।

महापौर ने निगम अधिकारियो को पनघर को भी चालू करने के निर्देश दिये। महापौर ने व्यवसाइयों से कहा कि सभी कार्य दिवाली के पहले पूरे कर लिये जाएंगे। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया,  स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, ईश्वर वर्मा,  भोजराम यादव मौजूद थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!