Breaking News

दुर्ग नगर निगम में अफसरों का प्रभार बदला : दुर्गेश गुप्ता को अतिक्रमण प्रभारी और जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया : गिरीश दीवान अब प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सबइंजीनियर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। दुर्गेश गुप्ता को नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी और जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व दिया गया है। सहायक राजस्व निरीक्षक थान सिंह यादव को प्रभारी बाजार अधिकारी बनाया गया है।

निगम कमिश्नर हरेश मंडावी द्वारा आज शाम जारी आदेश के अनुसार उप अभियंता शिव शर्मा, (जो अब तक प्रभारी बाजार अधिकारी और अतिक्रमण प्रभारी का दायित्व संभाल रहे थे) उन्हें उड़नदस्ता प्रभारी बनाया गया है। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिये।

आपको बता दें कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को हटाने की मांग की थी। इस मामले को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। गरुवार को दोपहर 2 बजे इस संबंध में सफाई कर्मियों और सुपरवाइजरों की बैठक भी बुलाई गई है। बैठक से पहले ही निगम कमिश्नर ने स्वास्थ्य अधिकारी को हटा दिया।  

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!