Breaking News

दीपक नगर पहुंचे कलेक्टर : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली : इंदिरा मार्केट में यूनिशेड का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश

  • शहर में चल रहे कार्यों को तेजी से काम पूरा करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग /दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किया गया है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्कूल में बच्चों और शिक्षकों से बातचीत की। कलेक्टर ने यहां की क्लास में हो रही पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों से सवाल किये। कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूलों को आरंभ करने के पीछे मंशा यह है कि अंग्रेजी कमजोर होने के कारण पीछे रह जाने वाले बच्चों को बेहतर मौका मिल सके। जरूरी है कि बच्चों में अंग्रेजी का शब्दकोष बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। बच्चों पर जितनी मेहनत करेंगे, उतना अच्छा आउटपुट मिलेगा।

कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि हम सबकी बड़ी उम्मीदें आप सबसे है। खूब मेहनत कीजिए। संसाधनों में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से भवन के जीर्णोद्धार और  अतिरिक्त निर्माण का कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा इसके लिए बेहतरीन प्लानिंग करने कहा। अच्छी लाइब्रेरी, प्ले कार्नर और अच्छे साइंस लैब की सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि अन्य इंग्लिश मीडियम स्कूलों में जो नवाचार किये गये हैं उन्हें यहां भी आरंभ करें। इस दौरान सहायक कलेक्टर हेमंत नदनंवार उपस्थित थे।

इंदिरा मार्केट यूनिशेड का निर्माण शीघ्र पूरा करने दिये निर्देश

कलेक्टर ने इंदिरा मार्केट में यूनिशेड के निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। शेड में ऊपर का कार्य हो चुका है अब नीचे चबूतरों में काम शुरू होगा। कलेक्टर ने शीघ्रताशीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने यहां साफ सफाई  की स्थिति का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

टंकियों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण भी किया। यहां पर आयुक्त ने उन्हें ऑटोमेशन सिस्टम दिखाया। ऑटोमेशन सिस्टम के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की पूरी तरह से मानिटरिंग की जाती है। उन्होंने टंकियों का निर्माण तय समयसीमा में पूरा करने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सबसे प्राथमिक दायित्व है। इसकी निरंतर मानिटरिंग करते रहें। जहां कहीं भी लो प्रेशर या किसी अन्य तरह की शिकायत आती है उसे ठीक करें।

रायपुर नाका अंडरब्रिज का काम देखा

कलेक्टर ने रायपुर नाका अंडरब्रिज का काम भी देखा। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्रों में हो रहे कार्य जितनी शीघ्रता से होंगे, नागरिकों को उतनी ही राहत मिलेगी। साथ ही ट्रैफिक को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने जवाहर नगर  उद्यान का निरीक्षण किया। सभी उद्यान सुव्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि गार्डन की छोटी-छोटी जरूरतों का आकलन कर इन्हें दुरुस्त करने की कार्रवाई करें।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!