Breaking News

विधायक वोरा ने दीपक नगर वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया : राशन दुकान समय पर न खुलने पर पर जताई नाराजगी : प्रकाश व्यवस्था, सफाई के साथ ही गार्डन में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए कड़े निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज दीपक नगर वार्ड की समस्याओं का जायजा लेते हुए निगम अफसरों को सफाई के साथ ही प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वार्ड के नागरिकों ने वोरा को बताया कि कई पोल में स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से बंद हैं। वोरा ने मौके पर नगर निगम के प्रभारी इंजीनियर राजेंद्र ढबाले को बुलाकर तीन दिनों के भीतर वार्ड की सभी पोल में स्ट्रीट लाइट सुधारने के निर्देश दिए।

वार्ड के नागरिकों ने सरकारी राशन दुकान समय पर न खुलने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजे दुकान खुलने का समय है लेकिन सुबह 11 बजे या इससे भी ज्यादा देर से दुकानें खुलती हैं। वोरा ने फूड कंट्रोलर सीपी दीपांकर को निर्देश देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने कहा। वार्ड पार्षद मीना सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज ने वोरा से शीतला मंदिर परिसर और हनुमान मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की। वोरा ने इस मामले में उचित पहल करने का आश्वासन दिया। वोरा ने कहा कि हनुमान मंदिर परिसर में आवश्यक निर्माण कार्य के लिए भी राशि स्वीकृत की जाएगी।

दीपक नगर स्थित निरंकारी भवन के पास नवनिर्मित गार्डन में जरूरी सुविधाएं मुहैया न कराने पर वोरा ने कड़ी नाराजगी जताई। गार्डन में पानी की व्यवस्था करने बोर पंप, मिट्‌टी की फिलिंग करने सहित आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वार्ड भ्रमण के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, पप्पू श्रीवास्तव, छाया चौधरी, मासुब अली, सन्नी साहू, शत्रुघ्न निर्मलकर, राजेश्वरी मिश्रा, राजा पटेल, मिथलेश पटेल, सागर निर्मलकर, राजेन्द्र फिलिप्स सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!