Breaking News

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया सतनाम भवन के प्रथम तल निर्माण कार्य का भूमिपूजन

  • नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने रोड मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपए और पद्मनाभपुर में गार्डन बनाने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम  

दुर्ग/ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज सतनामी आश्रम कल्याण समिति कसारीडीह सांस्कृतिक भवन में बाबा गुरू घासीदास की पूजा अर्चना कर सतनाम भवन के प्रथम तल का निर्माण कार्य करने भूमिपूजन किया। इसकी लागत राशि रुपए 58.07 लाख रुपए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य भंडार,गृह निगम के अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा, विशेष अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल के अलावा निगमायुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद मदन जैन, नजहत परवीन, विजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, रामकली यादव, पूर्व विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा, निर्मल कोसरे, अध्यक्ष गुरु घासीदास साहित्य एवं अकादमी के पी खंडे, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ी साहित्य रायपुर जेआर सोनी,सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश एमडी महिलवार, सिविल सर्जन डॉ बाल किशोर उपस्थित थे।


डॉ शिव डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति में काफी रफ्तार आई है। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किये और 20 लाख रुपए की लागत से पद्मनाभपुर में गार्डन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत निशुल्क इलाज व दवाई की व्यवस्था की गई है। धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में 58 प्रतिशत से कम रेट में गरीबों समेत सभी वर्गों के लिए यह योजना शुरू की गई है। पौनी पसारी योजना के तहत लोगों को रोजगार के लिए चबूतरे उपलब्ध कराए गए हैं।
विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग के विकास के लिए मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा कार्यों की स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि  सतनाम भवन बनने से समाज के लोगों के काम आएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार प्रत्येक समाज के संतों के दिखाए मार्गों पर चल रही है।

कार्यक्रम के दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी, प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, जितेंद्र समैया, नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, भारती ठाकुर, छत्रसाल गायकवाड़, जय डहरिया, किरण डहरिया सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में पंथी के कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को प्रस्तुत किया। समाज के पदाधिकारियों ने सतनाम भवन प्रथम तल निर्माण में सहयोग प्रदान करने पर मंत्री डॉ शिकुमार डहरिया, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक लोगों का सम्मान किया।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!