Breaking News

अवैध धान परिवहन करते ट्रक के साथ 770 बोरा धान जप्त

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा 21 नवम्बर को रात 9.20 बजे अंतर्राज्यीय जांच अंबागढ़ चौकी कल्लुबंजारी में 1 ट्रक धान पकड़ा गया। ट्रक महाराष्ट्र के कुडखेड़ा से सोमनी की एक राइस मिल जा रहा था। जांच चौकी में रोक कर जानकारी मांगी गई। ट्रक ड्राइवर द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। ट्रक में 770 बोरा धान पाया गया। मौके में पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय प्रेषित किया गया है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!