
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत नगरीय निकायों को सम्मानित किया। राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण में गार्बेज फ्री सिटी 3 स्टार में दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी को सम्मानित किया। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम दुर्ग को पूरे देश में छठवां स्थान मिला है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग निगम को स्वच्छता मित्र और 3 स्टार अवार्ड देकर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी का सम्मान किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, भोला महोविया, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान और पीआईयू शेखर वर्मा उपस्थित थे। दुर्ग निगम के सफाई मित्र स्वच्छ्ता दीदी दीपा जोशी और करण साहू के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal