
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
केंद्र सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से जुड़े खतरे को देखते हुए इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ये नियम एक दिसंबर से लागू होंगे। नई गाइ़लाइंस के अनुसार किसी भी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से भारत आने वाले यात्रियों से उनकी पिछले 14 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री का रिकॉर्ड मांगा जाएगा। यात्रियों को बताना होगा कि इस अवधि में वे किस-किस देश में गए।
डब्ल्यूएचओ ने बताया ओमिक्रोन का खतरा ‘काफी ज्यादा’
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड वेरिएंट ओमीक्रोन से जुड़े खतरे को ‘काफी ज्यादा’ बताया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह कितना संक्रामक और खतरनाक स्ट्रेन है, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
ओमिक्रोन का नया टीका तैयार होने में लगेगा 3 माह का समय
एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना, नोवावैक्स और फाइजर सहित तमाम दवा कंपनियों ने कहा कि ओमिक्रोन के सामने आने के बाद वे अपने टीके को उसका मुकाबला करने के लिए परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे हैं और ये टीके 100 दिन में तैयार होने की उम्मीद है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal