
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग /कलेक्टर जनदर्शन में आज 19 लोगों ने अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के समक्ष एक युवक ने शिकायत करते हुए बताया कि वह बेरोजगार है। नौकरी के नाम पर उसके साथ ठगी की गई। युवक ने पेपर में छपे इश्तिहार और वेबसाइट के माध्यम से विवेकानंद हवाई अड्डा, माना रायपुर में ग्राउंड स्टाफ के पद पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। आवेदन शुल्क के साथ-साथ विभिन्न प्रक्रियाओं में उससे लगभग 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेकर तुरंत आवेदन को एसपी के पास भेजा। एसपी ने मामले को तुरंत साइबर सेल के पास भेज दिया है।
पद्मनाभपुर वार्ड नंबर 46 से भी एक आवेदन प्राप्त हुआ जहां शीतला नाथ जैन मंदिर निर्माण के बाद बचे पत्थरों को अव्यस्थित रूप से सड़क के किनारे छोड़ दिया गया था। इससे वहां साफ-सफाई को लेकर समस्या हो रही थी। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि एल आई जी 501 और 502 के सामने सड़क पर पड़े पत्थरों को तुरंत हटाया जाए। इसके अलावा आर्थिक सहयोग, आवास आवंटन और जाति प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं को लेकर आवेदनकर्ताओं ने आवेदन किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal