Breaking News

पीएचई मंत्री के इलाके में जल आवर्धन योजना का बुरा हाल : 101 करोड़ की योजना का पानी वर्षों बाद भी लोगों के घरों में नहीं पहुंचा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई / राज्य के पीएचई मंत्री गुरू रुद्र कुमार के विधानसभा क्षेत्र में स्थित भिलाई-चरोदा नगर निगम में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। लेकिन, यहां की जनता पानी के लिए तरस रही है। पीएचई मंत्री भले ही पूरे प्रदेश में पानी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे कर रहे हों, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र का हाल देखकर इन दावों की हकीकत समझी जा सकती है। गुरू रुद्र कुमार के अपने विधानसभा क्षेत्र में ही कई इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। जल आवर्धन योजना का बुरा हाल है। करीब 7 साल बीतने के बावजूद (गुरू रुद्र कुमार को पीएचई मंत्री बने 3 साल हो चुके हैं) उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी सप्लाई की योजना पूरी नहीं हो पाई है।

जल आवर्धन योजना के तहत भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में 2017 से पानी सप्लाई शुरू हो जाना था। रमन सरकार के कार्यकाल के दौरान यह योजना शुरू हुई और काम पूरा नहीं हो पाया। दिसंबर 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद यहां से चुने गए विधायक गुरू रुद्र कुमार को पीएचई मंत्री बनाया गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब पानी सप्लाई योजना का काम तेजी से शुरू होगा। लेकिन, यह योजना आज तक पूरी नहीं हो पाई है। पीएचई मंत्री होने के बावजूद गुरू रुद्र कुमार अपने इलाके में ही योजना को पूरा नहीं करा पाए।

कुल 101 करोड़ की योजना की प्लानिंग में भी खोट थी और इसके क्रियान्वयन में भी जमकर लापरवाही की गई। खास बात ये रही कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई इस अधूरी योजना को कांग्रेस सरकार ने भी तेजी से पूरा नहीं कराया। बार-बार प्लान बदलते रहा। नल कनेक्शन का सर्वे करने और बार-्बार सर्वे के बदलते आंकड़ों के कारण योजना अधर में लटकी रही। केबिनेट मंत्री बनने के बावजूद न तो गुरू रुद्र कुमार ने इस योजना को समय पर पूरा कराया, न उनके प्रतिनिधियों ने जिम्मेदारी का निर्वहन किया। नतीजा … जनता भुगत रही है।

हाल ही में ओवरहेड टंकी से कुछ दिनों पहले ही पानी सप्लाई शुरू करने ट्रायल शुरू किया गया। गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोगों ने पानी  नहीं भरा। लोगों का कहना है कि ट्रायल के बाद राइजिंग पाइप में जमा मिट्टी की सफाई होने पर ही साफ पानी मिलेगा। लेकिन कब ??? 

जल आवर्धन योजना को लेकर द सीजी न्यूज डॉट कॉम का सवाल सुनते ही कमिश्नर ने फोन क्यों काटा ???

निगम सभापति ने क्या कहा ???

और पार्षद क्या कहते हैं ???

मंत्री के खास सिपहसालार किस तरह नैया डुबोने पर हैं आमादा ??? 

यह सब कल की रिपोर्ट में पढि़ये …  

Check Also

दुर्ग में बीआईटी कॉलेज के पास बनेगा नया न्यायालय भवन

THE CG NEWS दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!