Breaking News

भीम मेला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : कोरोना से बचाव के लिए चलाया जागरुकता अभियान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। संविधान दिवस के अवसर पर कोसा नगर भिलाई में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में भीम मेला में 2000 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की नि:शुल्क जांच के अलावा शासन की योजनाओं और कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी भी दी गई। शिविर में छत्तीसगढ़ अंचल के 20 से ज्यादा चिकित्सकों ने भागीदारी निभाई।

शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच की गई। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अंबेडकर स्वास्थ्य मिशन संस्था, दुर्ग-भिलाई और   इंडियन अंबेडकराइट डॉक्टर्स फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

शिविर में डॉ दिवाकर रंगारी, डॉ फरहाना, डॉ रतिराम बारले ,डॉ गिरीश उमरेडकर ,डॉ नरेश चंद्र लान्गे, डॉ बेबी नंदा वाहने, डॉ संजय वाहने, डॉ भूषण भोईर,डॉ सोनिका बोधि, डॉ राजकुमार दामले, डॉ सुर्यकान्त भारती ,डॉ जयंती भारती, डॉ सिरसाठ ,डॉ अशोक  गणवीर और डॉ उदय धाबरडे ने अपनी सेवाएं दी। वहीं महिला हास्पिटल कादंबरी नगर दुर्ग के डायरेक्टर अजय मुनेश्वर ने मेडिकल व  पेरामेडिकल स्टॉफ उपलब्ध कराया। तथागत हॉस्पिटल राजनांदगांव ने एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की। आयोजकों ने डाक्टरों की इस नि:शुल्क पहल की सराहना की और लाभान्वित मरीजों की ओर से आभार व्यक्त किया।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!