Breaking News

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान : कलेक्टर ने विभागीय अमले को अलर्ट किया : धान खरीदी केंद्रों में धान की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी और सतर्कता बरतें : किसी भी तरह की चूक न करें

  • बारिश से बचाव के लिए पॉलिथिन केप कव्हर और ड्रेनेज की व्यवस्था करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान के मद्देनजर धान उपार्जन केन्द्रों में धान की सुरक्षा के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक सावधानी और सतर्कता बरतने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सभी धान उपार्जन केन्द्रों में बारिश से बचाव के लिए पॉलिथिन केप कव्हर और ड्रेनेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी केन्द्र औंधी और मानपुर व अन्य स्थानों में संभावित बारिश से बचने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। मौसम विज्ञान से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इस समय धान खरीदी का कार्य चल रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता रखते हुए आवश्यक ऐहतियात बरतने के निर्देश जारी किये गए हैं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!