Breaking News

रन फ़ॉर सीजी प्राइड, स्लोगन, फ़ोटोग्राफ़ी और रील प्रतियोगिता का आयोजन

  • छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आगामी 17 दिसम्बर 2021 को छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। आयोजन की इस श्रृंखला में रन फ़ॉर सी जी प्राइड, स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

रन फ़ॉर सीजी प्राइड दौड़ का आयोजन 14 दिसम्बर को आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए अंतिम पंजीयन तिथि 12 दिसम्बर है और शेष तीन प्रतियोगिताओं के लिए अंतिम तिथि 15 दिसम्बर है। इस साहित्यिक औ अनूठे आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण एवं पंजीयन की जानकारी https://www.cgmodel.in पर देख सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उक्त वेबसाइट में जाकर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, उम्र आदि दर्ज करना होगा।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!