
- अगले एक सप्ताह में युद्धस्तर पर होगा कस्टम मिलिंग का कार्य
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने राइस मिलर्स की बैठक लेकर कस्टम मिलिंग का कार्य तेजी से करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि शासन ने कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी में प्रोत्साहन राशि आदि से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं, जिनके कार्यान्वयन से मिलर्स को लाभ होगा। बैंकों की ओर से किसी तरह से समन्वय की जरूरत है तो एडीएम लीड बैंक आफिसर के माध्यम से समन्वय कर दिक्कत दूर कराएंगे। उन्होंने कहा कि धान का उठाव जितनी तेजी से होगा, धान खरीदी की व्यवस्था मुकम्मल रखने में उतनी ही मदद मिलेगी। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष से कहा कि आपसी समन्वय के माध्यम से अपनी क्षमता के मुताबिक कार्य तय कर लें, ताकि लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में समुचित पहल की जा सके। बैठक में मिलर्स ने कहा है कि इस हफ्ते धान उठाव का काम तेजी से किया जाएगा।
फूड कंट्रोलर सीपी दीपांकर ने कहा कि बैंक गारंटी जमा करें और धान का उठाव करें, ताकि एफसीआई में चावल जमा किया जा सके। जितनी तेजी से यह उठाव होगा, समितियों के लिए भी उतनी ही आसान स्थिति बनेगी। मिलर्स ने कहा कि अगले एक हफ्ते के भीतर स्थिति में पर्याप्त सुधार हो जाएगा। किसी तरह के समन्वय की स्थिति में फूड कंट्रोलर और डीएमओ से इस संबंध में चर्चा करेंगे। बैठक में राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी, डीएमओ व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal