Breaking News

वैक्सिनेशन : मार्केट एरिया की दुकानों में दस्तक दे रही स्वास्थ्य विभाग की टीम : 55 लोगों को लगाया वैक्सीन

  • नगर निगम द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाने को भी दी जा रही है सलाह
  • निगम और स्वास्थ्य विभाग टीम को इस पहल के लिए व्यपारियो ने स्वागत करते हुए साधुवाद किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम औऱ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान छेड़ते हुए मार्केट एरिया में वैक्सिनेशन कैंपेन शुरू किया। आज 55 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। शतप्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लेकर यह पहल की गई।

कोरोना के नए वेरियेंट ओमिक्रोन की आशंका के बीच दुर्ग शहर में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। आज स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर मनेंद्र साहू, नगर निगम के बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा, भूमिका साहू, आराधना यदु, उमलेश्वरी साहू टीकाकरण अभियान के दौरान  मौजूद थे। टीम इंदिरा मार्केट व सब्जी मंडी क्षेत्र के हर दुकान में जाकर वैक्सिनेशन न कराने वालों को टीका लगाएगी। इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ ने नगर निगम और मेडिकल टीम की इस पहल का स्वागत किया है।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!